The popular Tongariro Alpine Crossing has released its safety instructions in Hindi this season, alongside the existing English version, as more hikers from the Hindi-speaking community are said to be visiting the region each year.
The Tongariro Tourism Hub, a Limited Partnership Company and subsidiary of Lake Rotoaira Forest, manages 24,000 hectares of private, Māori-owned land, including parcels at the base of the northern slopes of Tongariro maunga. The newly translated manual aims to ensure hikers have access to safety guidance in their preferred language.
“What prompted our decision to release this information in Hindi is that we have noticed an increasing growth of Hindi-based demographic of hikers to our region over the last 3 seasons,” Doug Wilcox, Tourism Manager from Tongariro Tourism Hub told The Indian Weekender.
“When we have spoken with most they are new NZ immigrants. We want all people to have access to this information and from our observation, with a growing interest we thought providing this information in Hindi would help desseminate the info to Hindi NZ communities better,” Wilcox added.
Although the Tongariro Crossing is generally considered a “safe” activity, it is not completely risk-free, and basic precautions are necessary.
It is also important to note that more than 100,000 people complete the crossing each year.
Tongariro maunga holds cultural significance in New Zealand, and Tongariro National Park is recognised as a dual world heritage site for its natural and cultural values.
The Tongariro Alpine Crossing is a challenging hike that requires careful planning, not just for the walk itself but also for the logistics involved. The trail has gained popularity on social media, often highlighting its volcanic landscapes and scenic beauty, sometimes without reflecting the risks of being underprepared.
The safety manual provides guidance on the gear and equipment needed, as well as the fitness level required for the hike’s physical demands.
“All the information provided helps people prepare and undertake the Tongariro Alpine Crossing hike safely and most importantly have an enjoyable experience,” Wilcox said.
The safety information in Hindi is now available below.
टोंगारिरो अल्पाइन क्रॉसिंग हाइक (लंबी पैदल यात्रा)
इसे “न्यूज़ीलैंड की सबसे बेहतरीन एक दिवसीय हाइक” कहा जाता है।
टोंगारिरो क्रॉसिंग दुनिया भर के लोगों के लिए एक बेहद लोकप्रिय हाइकिंग अनुभव है, क्योंकि यहाँ की अद्भुत पर्वतीय सुंदरता, शानदार नज़ारे और फ़िरोज़ी रंग की झीलें मन मोह लेती हैं। यह 20.2 कि मी का एक-तरफ़ा रास्ता न्यूज़ीलैंड के सबसे खूबसूरत और नाटकीय परिदृश्यों के बीच से गुजरते हुए एक यादगार और जीवन बदल देने वाली यात्रा प्रदान करता है।
टोंगारिरो अल्पाइन क्रॉसिंग कोई साधारण सैर नहीं है 🙂
हालाँकि टोंगारिरो अल्पाइन क्रॉसिंग बेहद खूबसूरत है, लेकिन ऑटेआरोआ (न्यूज़ीलैंड) में सबसे अधिक “सर्च एंड रेस्क्यू” (खोज व बचाव) कॉल आउट भी यहीं से होते हैं।
इसके लिए योजना बनाना ज़रूरी है—सिर्फ़ हाइक के लिए नहीं, बल्कि उससे जुड़ी सामग्री के लिए भी।
नीचे दिए गए अनुभागों को पढ़ें, और अपनी हाइक की योजना बनाएं ताकि आपका अनुभव अविस्मरणीय हो!
परिवहन और पार्किंग
न्यूज़ीलैंड की प्रसिद्ध टोंगारिरो अल्पाइन क्रॉसिंग एक एक-तरफ़ा हाइक है, यह अलग-अलग स्थानों पर शुरू और समाप्त होती है—इसलिए आपको शटल/परिवहन की व्यवस्था करनी होगी, वरना आप वापिस अपने ठहरने के स्थान तक पहुँचने का रास्ता ढूँढ़ते रह जाएंगे!
• क्रॉसिंग की शुरुआत मंगाटेपोपो (Mangatepopo) कार पार्क से होती है
• क्रॉसिंग का अंत केटेटाही (Ketetahi) कार पार्क पर होता है
इसका मतलब है कि आपको ट्रैक के एक छोर से दूसरे छोर पर अपनी कार तक पहुँचने के लिए शटल बुक करनी होगी |
या फिर अपने ठहरने के स्थान/टाउनशिप चाहे वह टाओपो, तुरांगी, नेशनल पार्क, ओहाकुने या फाकापापा है, तक वापिस आने के लिए परिवहन की व्यवस्था करनी होगी | लेकिन यह विकल्प महंगा पड़ सकता है, क्योंकि आपको दो शटलों के लिए भुगतान करना पड़ेगा।
परिवहन का सबसे अच्छा विकल्प: केटेटाही कार पार्क में पार्क करें
सबसे आसान तरीका यह है कि आप निजी केटेटाही कार पार्क में कार पार्क और शटल बस पैकेज (प्रति व्यक्ति शुल्क) बुक करें, अपनी कार वहीं खड़ी करें, और फिर (अपनी बुकिंग के अनुसार तय समय पर) शटल बस लेकर टोंगारिरो अल्पाइन क्रॉसिंग की शुरुआत के लिए मंगाटेपोपो पहुँचें। बुकिंग लिंक है tongarirocrossing.com.
जब आप पार्किंग पैकेज बुक करते हैं, तो उसमें आपकी पार्किंग की जगह और क्रॉसिंग की शुरुआत तक शटल शामिल होती है, इसलिए यह बहुत आसान है।
यह एक सुरक्षित कार पार्क है जहाँ स्थल पर पार्किंग गार्ड शाम 5 बजे तक मौजूद रहते हैं, और 24/7 वीडियो मॉनिटरिंग रिमोट एक्सेस सहित होती है—इसलिए आपकी कार सुरक्षित रहती है, और आपके पास वापस आने के लिए पर्याप्त समय होता है। परन्तु, ध्यान रखें कि आपको उसी दिन शाम 7 बजे से पहले अपना वाहन लेना होगा; कार पार्क रोज़ाना शाम 7 बजे बंद हो जाता है।
जब आप ट्रैक के अंत में पहुँचते हैं, तो बस अतिरिक्त 10 मिनट पैदल चलकर कार पार्क तक पहुँच जाएँगे, जहाँ आपकी गाड़ी आपका इंतज़ार कर रही होगी, और फिर आप अपनी सुविधा अनुसार वापस जा सकते हैं।
टोंगारिरो अल्पाइन क्रॉसिंग पैदल चलने में कितना समय लगता है?
टोंगारिरो अल्पाइन क्रॉसिंग न्यूज़ीलैंड की सबसे लोकप्रिय डे-हाइक में से एक है, यह ज्वालामुखीय परिदृश्यों, एमरल्ड (पन्ना-सी) झीलों और दूर तक फैले पैनोरमिक व्यूज़ के लिए प्रसिद्ध है।
अगर आप यह प्रतिष्ठित यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे आम सवाल यह होता है: इसमें कितना समय लगता है?
संक्षिप्त उत्तर
औसतन, 20.2 कि मी (12.5 मील) लंबी टोंगारिरो क्रॉसिंग पूरी करने में 6 से 9 घंटे लगते हैं।
विस्तृत उत्तर
टोंगारिरो क्रॉसिंग पूरी करने का समय कई बातों पर काफी निर्भर करता है:
1. फिटनेस स्तर: आपकी शारीरिक क्षमता बहुत महत्वपूर्ण है। फिट और अनुभवी हाइकर्स 6 घंटे या उससे कम समय में भी यात्रा पूरी कर सकते हैं, जबकि कम अनुभव वाले या औसत फिटनेस वाले लोगों को 8 घंटे या उससे अधिक का समय लग सकता है।
2. मौसम: साफ और शांत दिन में चलना आसान होता है। तेज़ हवा, बारिश या कम दृश्यता आपकी गति को काफी धीमा कर सकती है। जाने से पहले मौसम का पूर्वानुमान (weather forecast ) ज़रूर देखें।
3. विराम और फोटो लेना : टोंगारिरो ट्रैक पर दृश्य काफी शानदार हैं। कई लोग बार-बार छोटे विराम लेकर आराम करते हैं, खाते-पीते हैं और फोटो लेते हैं, इससे कुल समय बढ़ सकता है।
4. भीड़: व्यस्त सीज़न (दिसंबर से फरवरी) में ट्रैक पर भीड़ अधिक होती है, जिससे आपकी गति धीमी हो सकती है।
हाइकिंग टाइम को लेकर तनाव न लें
अधिकांश लोग यह क्रॉसिंग जीवन में एक बार ही करते हैं, इसलिए घड़ी से दौड़ लगाने का कोई मतलब नहीं। लोगों के लिए यह जानना स्वाभाविक है कि हाइक में कितना समय लगेगा, लेकिन याद रखें टोंगारिरो क्रॉसिंग कोई दौड़ नहीं है।
धीरे चलें, आसपास की सुंदरता को महसूस करें - और खूब फोटो लें। आप बीच में कहीं लंच के लिए भी रुकेंगे, इसलिए,आराम से और अपने हिसाब से समय लें।
कई लोग इस बात को लेकर घबरा जाते हैं कि कहीं वह वापसी की शटल बस लेने में चूक न जाएँ, और वह अगली बस के लिए घंटों इंतज़ार नहीं करना चाहते।
इसीलिए निजी केटेटाही कार पार्क (private Ketetahi car park) सबसे अच्छा विकल्प है, जो कि क्रॉसिंग के अंत में स्थित है। जब आप सुबह वहाँ पार्क करते हैं, तो आपको शुरुआत तक की शटल उसमें शामिल मिलती है, इससे वापसी की शटल वाली स्थिति से बचाव हो जाता है। फिर, आप हाइक पर आराम से समय ले सकते हैं। जब आप पगडंडी के अंत में पहुँचते हैं, तो SH46 जंक्शन की ओर हमारे कार पार्क तक लगभग 10 मिनट अतिरिक्त पैदल चलना होता है।
ट्रैक का एक मोटा विश्लेषण:
• मंगाटेपोपो कार पार्क से सोडा स्प्रिंग्स: 1–1.5 घंटा
• सोडा स्प्रिंग्स से साउथ क्रेटर: 1 घंटा (इसमें चुनौतीपूर्ण ‘डेविल्स स्टेयरकेस’ शामिल है challenging Devil’s Staircase)
• साउथ क्रेटर से रेड क्रेटर: 1 घंटा
• रेड क्रेटर से एमरल्ड लेक्स: 30 मिनट
• एमरल्ड लेक्स से ब्लू लेक: 30 मिनट
• ब्लू लेक से केटेटाही हट: 1–1.5 घंटा
• केटेटाही हट से केटेटाही कार पार्क: 2 घंटे
क्रॉसिंग का विस्तृत विश्लेषण यहाँ पढ़ें detailed breakdown of the crossing here
अपनी यात्रा की योजना बनाएं
योजना बनाने के लिए सुझाव
1. भीड़ से बचने के लिए, बेहतर है कि सुबह जल्दी 7:00 से 8:00 के बीच शुरू करें।
2. जितना समय आप सोच रहे हैं, उससे थोड़ा अधिक समय रखें।
3. जाने से पहले मौसम की स्थिति देखें।
4. पर्याप्त पानी, स्नैक्स और उपयुक्त सामान (appropriate gear) साथ रखें।
5. अपनी फिटनेस स्तर (fitness level )को ध्यान में रखें और अपनी क्षमता के बारे में ईमानदार रहें।
टोंगारिरो अल्पाइन क्रॉसिंग शुरू करना एक रोमांचक साहसिक कार्य है।
न्यूज़ीलैंड के शानदार ज्वालामुखीय परिदृश्य से गुजरती यह 20.2 किमी की ट्रेक, हाइकिंग प्रेमियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
लेकिन ट्रेल पर कदम रखने से पहले आपको तैयार रहना होगा (you need to be prepared)। यह अल्टीमेट पैकिंग चेकलिस्ट (मुख्य पैकिंग सूची) आपको सुरक्षित और आनंददायक हाइक के लिए सारी ज़रूरी चीज़ें याद दिलाएगी।
ज़रूरी सामान और कपड़े
डे-पैक की ज़रूरी चीज़ें
• बरसाती परत : अचानक बारिश में भी आपके सामान को सूखा रखेगा।
• वर्षा कवर: आपके पैक के लिए अतिरिक्त सुरक्षा।
कपड़े
• पसीना सोखने वाली निचली परत : सूखे और आरामदायक रहें (dry and comfortable)।
• ऊपरी परतें: गर्म रखने के लिए फ्लीस या डाउन जैकेट।
• जलरोधक और हवारोधी बाहरी परत: अनिश्चित मौसम में बेहद ज़रूरी (unpredictable weather)।
• अतिरिक्त मोज़े और अंडरवियर: अतिरिक्त रखना हमेशा अच्छा होता है।
जूते
• मज़बूत हाइकिंग बूट्स/शूज़: अच्छे सहारे और पकड़ के लिए ।
• ऊनी मोज़े: पैरों को गर्म और सूखा रखने में मदद करते हैं।
सुरक्षा और आपातकालीन सामान
सुरक्षा हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए। पगडंडी पर सुरक्षित रहने के लिए ये चीज़ें साथ रखें:
मार्गदर्शन और संचार
• नक्शा और कंपास: GPS होने पर भी उपयोगी।
• पूरी तरह चार्ज स्मार्टफोन और पावर बैंक: संपर्क में रहने के लिए।
• ढूंढने वाला निजी प्रकाश (पर्सनल लोकेटर बीकन PLB): आपात स्थिति के लिए।
• हेडलैम्प या टॉर्च हर व्यक्ति के लिए।
प्राथमिक उपचार किट
• बैंड-एड और छाले के लिए पैड: छाले पड़ना आम है।
• रोगाणुरोधक (एंटीसेप्टिक) वाइप्स और दर्द की दवा: छोटे घाव/दर्द के लिए।
• आपातकालीन कम्बल: अचानक ठंड के लिए।
अन्य आपातकालीन सामान
• सीटी: रास्ता भटकने पर संकेत देने के लिए।
• मल्टी-टूल या चाकू: कई कामों में मददगार।
इन चीज़ों के होने से जोखिम भरी स्थिति भी संभाली जा सकती है।
खाना और पीना
ताकत बनाए रखना और पानी पीते रहना सफल हाइक के लिए बहुत ज़रूरी है।
पानी
• प्रति व्यक्ति कम-से-कम 2 लीटर: आपको इसकी ज़रूरत पड़ेगी, भरोसा करें ।
• पुन: प्रयोज्य (री-यूज़ेबल) बोतलें या पानी की वस्ति : सुविधाजनक और पर्यावरण-हितैषी।
खाना
• ऊर्जा भरपूर स्नैक्स: नट्स, ड्राई फ्रूट, ऊर्जा बार।
• पैक किया लंच: सैंडविच, फल, या कोई भी चीज़ जो आसानी से ले जाई जा सके।
• इलेक्ट्रोलाइट दवाई या ड्रिंक: शरीर से निकले नमक की भरपाई के लिए।
मौसम के हिसाब से अतिरिक्त सामान
टोंगारिरो क्रॉसिंग पर मौसम अप्रत्याशित हो सकता है—हर स्थिति के लिए तैयार रहें।
गीले मौसम के लिए
• बरसाती पैंट और जैकेट: इन्हें साथ रखना अनिवार्य है।
धूप से सुरक्षा
• SPF वाला सनस्क्रीन और लिप बाम: अपनी त्वचा कि सुरक्षा करें, ठंडे दिन में भी धूप प्रज्वलित हो सकती हैं।
• टोपी और धूप का चश्मा: साफ दिन के लिए ज़रूरी, गर्मी या ठंड दोनों में।
ठंडे मौसम के लिए सामान
• ऊनी टोपी और दस्ताने: ऊँचाई पर गर्म रहने के लिए।
• इंसुलेटेड जैकेट: ठंड में आवश्यक।
• क्रैम्पॉन और आइस ऐक्स: सर्दियों की हाइकिंग (winter hiking) के लिए।
अन्य उपयोगी चीज़ें
ट्रेकिंग पोल्स (यात्रा के लिए डंडी)
• फायदे: स्थिरता बढ़ाते हैं और घुटनों पर दबाव कम करते हैं।
टॉयलेट्रीज़ (व्यक्तिगत देखभाल की सामग्री)
• टॉयलेट पेपर और हैंड सैनिटाइज़र: ट्रैक पर टॉयलेट इस्तेमाल करते समय (using the toilets on the crossing)स्वच्छता के लिए।
• बायोडिग्रेडेबल वाइप्स: उपयोगी और पर्यावरण के लिए बेहतर।
अतिरिक्त सामान
• कैमरा या स्मार्टफोन: खूबसूरत नज़ारे कैद करने के लिए।
• कचरा बैग: अपना सारा कचरा साथ वापस ले जाएँ—ट्रेल को साफ रखें।
• छोटा तौलिया: पसीना पोंछने या अचानक कुछ गिर जाने पर।
ये अतिरिक्त चीज़ें आपकी हाइक को और बेहतर बना सकती हैं।